Close

फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी हुए जख्मी, हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती

फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के फंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार रोहित शेट्टी शूटिंग के दौरान बुरी तरह से घायल हो गए हैं और इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं। वो वेब सीरीज की शूटिंग कर रहे थे जब वो दुर्घटना का शिकार हुए। रोहित शेट्टी का इलाज हैदराबाद में चल रहा है। उनको कामिनेनी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बता दें कि रोहित शेट्टी अपनी आने वाली दमदार पुलिस वेब सीरीज को लेकर शूटिंग कर रहे थे। इस वेब सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय मुख्य भूमिका में हैं।

 

scroll to top