Close

भाजयुमो की नई टीम ,नई उर्जा, नई रणनीति के साथ कांग्रेस सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी

० भाजयुमो प्रदेश पदाधिकारी बैठक संपन्न

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा नवीन कार्यकारिणी की प्रथम प्रदेश पदाधिकारी बैठक आज कुशाभाऊ ठाकरे परिसर भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। जिसमे कांग्रेस सरकार की विफलताओं पर आंदोलन करने के लिए विभिन्न विषयों को लेकर विस्तार से चर्चा हुआ ।
बैठक में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ,प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव , छ: ग युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी आलोक डंगस ,युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी विजय शर्मा ,भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत बैठक उपस्तिथि थे।
युवा मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने युवा मोर्चा को 4 मूलमंत्र देते हुए कहा कि लोक संपर्क,लोक संग्रह,लोक संस्कार व लोक नियोजन का कार्य करना है। मतलब आम जनता से मिलकर उनके समस्याओं को सुनकर उनको साथ लेकर, उनके हित के लिए संघर्ष करना है।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि युवा मोर्चा भाजपा भाजपा का वह शक्ति दंड है जिस की ताकत से हम इस झूठी सरकार को उखाड़ फेकेंगे। उन्होंने कहा हमें युवाओं के विषयो को ले कर, गांव – गांव ,जमीनी स्तर तक जाना है और जनता में विश्वास जगाना है कि जल्द ही उन्हें इस फरेबी सरकार से छुटकारा मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि राजनीति केवल शक्ति अर्जन का माध्यम नहीं अपितु संस्कार वर्धन का माध्यम होना चाहिए उन्होंने प्रदेश युवा मोर्चा को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश युवा मोर्चा की टीम से पूरी भाजपा को बहुत अपेक्षा है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पूरे प्रदेश में हर जिले में 12 जनवरी 2023 स्वामी विवेकानंद जयंती की उत्साह के साथ मानने का निर्णय लिया व विस्तार रूप से कार्यक्रम की चर्चा हुई है ।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के आह्वान पर सभी जिले में मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा है। इस दौड़ में सम्पूर्ण प्रदेश के लोग हिस्सा लेंगे और लोगों को नशे से दूर, स्वस्थ शरीर, समृद्ध छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे।

scroll to top