Close

पामगढ़ की धरधेई गोठान में अब तक 12 सौ क्विंटल किया जा चुका पैरादान

० किसानों के साथ ही महिला स्व सहायता समूह की पैरादान में रही अहम भूमिका

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ ज्योति पटेल के मार्गदर्शन में सतत रूप से जिले में सुराजी गांव गोठान में पैरादान किया जा रहा है। इसी तारतम्य में शुक्रवार को पामगढ़ विकासखण्ड की ग्राम पंचायत धरदेई में पैरादान महादान का विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में किसानों के साथ ही महिला स्व सहायता समूह ने अपनी भागीदारी निभाते हुए खेत से पैरा एकत्रित कर गोठान में पहुंचाया। धरधेई गोठान में अब तक 12 सौ क्विंटल पैरादान एकत्रित किया जा चुका है और सतत रूप से जारी है।
जिपं सीईओ डॉ. पटेल ने बताया कि जिला प्रशासन की पहल के बाद से सतत रूप से पैरादान किसानों के द्वारा किया जा रहा है। जनपद पंचायत पामगढ़ के सीईओ  नीरनिधि नंदेहा के द्वारा सतत रूप से गोठान में जाकर निरीक्षण भी किया जा रहा है और पैरादान के लिए किसानों को प्रेरित कर रहे हैं।

इस कार्य में गोठान में महिला स्व सहायता समूह के द्वारा पैरादान किया गया। जिसमें समूह की महिलाओं में ओम स्व सहायता समूह के अध्यक्ष सुभद्रा साहू के द्वारा 3 एकड़ खेत का पैरा लगभग 15 ट्रेक्टर एकत्रित करते हुए गोठान में पहुंचाया। वहीं मां बंजारी सहायता समूह से राजेश्वरी साहू 10 ट्रेक्टर पैरा, मां सरस्वती समूह सुकृता साहू 10 ट्रेक्टर, सतबहनिया स्व सहायता समूह से सविता बाई कर 15 ट्रेक्टर पैरा, चांदनी स्व सहायता समूह से मिथिला साहू 10, शिवरी समूह से राजकुमारी साहू 10 ट्रेक्टर, जय मां मड़वारानी से शशि बाई साहू 10, जय मां चंडी से मुन्नी बाई 15 ट्रेक्टर पैरा, दिव्य शक्ति समूह से सुनीमा साहू 2 एकड़ खेत से पैरा को एकत्रित करते हुए गोठान में पहुंचाया। इसी प्रकार सरस्वती वंदना समूह से दुर्गा साहू 2 एकड़, मां भवानी से संतोषी संतोषी साहू 2 एकड़, गंगा समूह से रजनी कुर्रे 3 एकड खेत का पैरा, जमुना समूह से मनीषा साहू 2 एकड, आस्था समूह से प्रेमलता साहू 2 एकड, समरीन दाई चंद्रिका यादव 2 एकड़, जय मां समलाई समूह, आशा सोनी 3 एकड़, गृहलक्ष्मी से अंजू साहू 2 एकड खेत से पैरा एकट्ठा किया और उसे गोठान में भेजा।

वहीं एकता समूह से डाकेश्वरी 3 एकड का पैरा, आदर्श समूह से सुनीता साहू 2 एकड मछुआरा समूह मानमति केवट 2 एकड़, राधा रानी समूह से शशि साहू 2, गौरी समूह 2 एकड, शांति सामूह 2 एकड़ खेत का पैरा दान किए हैं । इस प्रकार 1200 क्विंटल पैरा को एकत्रित करते हुए बड़ा-बड़ा बंडल बनाकर गाय के लिए संग्रहित और सुरक्षित किया गया, ताकि बरसात के दिनों में चारा की समुचित व्यवस्था हो सके। पैरादान को लेकर जनपद सीईओ, विकासखंड पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ जैनेन्द्र सूर्यवंशी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एफ.आर.साहू, आरईओ कंचन सिंह एवं सचिव कृष्ण कुमार अनंत एवं सरपंच अश्वनी सुमन किसानों एवं समूह को पैरा दान के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

scroll to top