Close

राजिम के पूर्व विधायक पुनीत राम साहू का 81 की उम्र में निधन

राजिम। राजिम के पूर्व विधायक पुनीत राम साहू का निधन हो गया है। पुनीत राम साहू ने 81 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। पूर्व विधायक के निधन की खबर सामने आने के बाद से पूरे राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है।

बता दें कि, पुनीत राम साहू 1985 में अविभाजित मध्यप्रदेश में राजिम से विधायक थे। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद क्षेत्र और सभी पार्टी के नेताओं ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की है।

scroll to top