Close

“विश्वविद्यालय की प्रगति एवं उभरते मुद्दों का पुनरावलोकन’’ पर वेबिनार आयोजित होगा

कृषि मंत्री श्री चौबे वर्चुअल माध्यम से वैज्ञानिकों एवं विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे , कृषि क्षेत्र में युवाओं को प्रेरित तथा आकर्षित करने हेतु विचारमंथन होगा

रायपुर, दिनांक 19 जनवरी 2022 इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर कल 20 जनवरी 2022 को अपना 36वां स्थापना दिवस मनायेगा। इस अवसर पर आॅनलाईन एवं आॅफलाईन माध्यम से कृषि विश्वविद्यालय के 35 वर्षाें की विकास यात्रा की समीक्षा की जाएगी। 36वें स्थापना दिवस पर ‘‘कृृषि विश्वविद्यालय की प्रगति एवं उभरते मुद्दों का पुनरावलोकन’’ विषय पर वेबिनार का आयोजन किया जा रहा है जिसे छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे।

कल प्रातः 11 बजे से आयोजित इस वेबिनार में कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित समस्त महाविद्यालयों के अधिष्ठाता एवं प्राध्यापकगण, कृषि अनुसंधान केन्द्रों के वैज्ञानिक एवं कृषि विज्ञान केन्द्रों के वरिष्ठ वैज्ञानिक तथा विषयवस्तु विशेषज्ञ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं जुड़ेंगे। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. एस.एस. सेंगर, अधिष्ठातागण, विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी तथा विभागाध्यक्ष कृषि महाविद्यालय रायपुर के सेमिनार हाॅल में कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए आॅफलाईन माध्यम से वेबिनार में शामिल होंगे। कृषि क्षेत्र में युवाओं को प्रेरित, आकर्षित एवं प्रतिधारित करने हेतु दोपहर 2 बजे से एक अन्य विचारोत्तेजक समूह चर्चा का वर्चुअल माध्यम से आयोजन किया जाएगा जिसमें भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डाॅ. त्रिलोचन महापात्रा एवं उप महानिदेशक डाॅ. ए.के. सिंह भी शामिल होंगे।

 वेबिनार के दौरान बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, बिलासपुर के अधिष्ठाता डाॅ. आर.के.एस. तिवारी द्वारा समस्त कृषि महाविद्यालयांे की प्रगति और उभरते मुद्दों पर प्रस्तुति दी जाएगी। उद्यानिकी महाविद्यालय, राजनांदगांव के अधिष्ठाता डाॅ. जितेन्द्र सिंह द्वारा समस्त उद्यानिकी महाविद्यालयों की प्रगति और उभरते मुद्दों पर प्रस्तुति दी जाएगी। समस्त कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय, खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय की प्रगति एवं उभरते मुद्दों पर स्वामी विवेकानंद कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डाॅ. विनय पाण्डेय द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।

छत्तीसगढ़ के मौदानी क्षेत्रों की अनुसंधान उपलब्धियां एवं उभरते मुद्दों पर सह संचालक अनुसंधान डाॅ. आर.आर. सक्सेना द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। छत्तीसगढ़ के उत्तरी पहाड़ी क्षेत्रों की अनुसंधान उपलब्धियां एवं उभरते मुद्दों पर राजमोहिनी देवी कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र के अधिष्ठाता डाॅ. पी.के. जायसवाल द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र के अधिष्ठाता डाॅ. आर.एस. नेताम द्वारा छत्तीसगढ़ के बस्तर पठारी क्षेत्रों की अनुसंधान उपलब्धियां एवं उभरते मुद्दों पर प्रस्तुति दी जाएगी। छत्तीसगढ़ के मैदानी क्षेत्रों की विस्तार उपलब्धियों एवं उभरते मुद्दों पर कृषि विज्ञान केन्द्र, रायपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. एस.एस. चन्द्रवंशी द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। छत्तीसगढ़ के उत्तरी पहाड़ी क्षेत्रों की विस्तार उपलब्धियां एवं उभरते मुद्दे पर कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. संदीप शर्मा द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। कृषि विज्ञान केन्द्र, दंतेवाड़ा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. नारायण साहू द्वारा छत्तीसगढ़ के बस्तर के पठारी क्षेत्रों की विस्तार उपलब्धियां एवं उभरते मुद्दों पर प्रस्तुति दी जाएगी। कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. जी.के. दास द्वारा छत्तीसगढ़ के मैदानी क्षेत्रों में प्रक्षेत्रों की उपलब्धियांे एवं उभरते मुद्दों पर प्रस्तुति दी जाएगी।

 वेबिनार में छत्तीसगढ़ के उत्तरी पहाड़ी क्षेत्रों में प्रक्षेत्रों की उपलब्धियों एवं उभरते मुद्दे पर कृषि विज्ञान केन्द्र अंबिकापुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. रविन्द्र तिग्गा द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, जगदलपुर के अधिष्ठाता डाॅ. अश्वनी ठाकुर द्वारा छत्तीसगढ़ के बस्तर पठारी क्षेत्रों में प्रक्षेत्रों की उपलब्धियों एवं उभरते मुद्दों पर प्रस्तुति दी जाएगी। प्रक्षेत्र गतिविधियों की प्रगति और उभरते मुद्दों पर निदेशक प्रक्षेत्र डाॅ. पी.के. चंद्राकर द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डाॅ. एम.पी. ठाकुर द्वारा कृषि शिक्षा की प्रगति और उभरते मुद्दों पर प्रस्तुति दी जाएगी। अनुसंधान उपलब्धियों की प्रगति एवं उभरते मुद्दों पर संचालक अनुसंधान सेवाएं डाॅ. विवेक त्रिपाठी द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। विस्तार सेवाओं की उपलब्धियों की प्रगति एवं उभरते मुद्दों पर निदेशक विस्तार सेवाएं डाॅ. आर.के. बाजपेयी द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। कृषि विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण डाॅ. जी.के. श्रीवास्तव द्वारा छात्र कल्याण गतिविधियांे एवं उपलब्धियांे पर प्रस्तुति दी जाएगी। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की वित्तीय उपलब्धियों पर लेखानियंत्रक श्री आर.पी.एस. चौहान द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. एस.एस. सेंगर द्वारा समापन वक्तव्य दिया जाएगा।

(संजय नैयर)
सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी

 

यह भी पढ़ें- वेयरहाउसिंग अध्यक्ष वोरा ने बिलासपुर के गोदामों का किया आकस्मिक दौरा, भंडारण एवं निर्माण कार्य की गुणवत्ता का किया निरीक्षण

One Comment
scroll to top