Close

सरगुजा: प्रदेश भाजपा की कार्यसमिति की बैठक शुरू , पार्टी के दिग्गज नेता शामिल

रायपुर। सरगुजा में आयोजित प्रदेश भाजपा की कार्यसमिति की बैठक शुरू हो गई है। जिसके लिए सभी बड़े पदाधिकारी सरगुजा पहुंच चुके हैं। पहले दिन ही प्रदेश पदाधिकारियों की दो घंटे तक बैठक के बाद कार्यसमिति में मुद्दों पर मंथन शुरू हो जाएगा। जो कि यह दूसरे दिन 12 बजे तक चलेगी। इसके बाद जनजातीय सम्मेलन होगा।

कार्यसमिति में शामिल होने राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और सहप्रभारी नितिन नवीन सीधे सरगुजा पहुंच चुके हैं। प्रदेश के पदाधिकारी गुरुवार की रात को रायपुर से ट्रेन और सड़क मार्ग से रवाना हुए हैं। कार्यसमिति में मिशन-2023 की रणनीति बनेगी। राष्ट्रीय कार्यसमिति में तय कार्ययोजना के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

 

scroll to top