Close

वन भोज में अंताक्षरी, पहेली, गीत-संगीत व नृत्य की प्रस्तुति

0 नववर्ष में लिया ईश्वर की नजदीकी में चलने का संकल्प भी

भिलाई। छत्तीसगढ़ क्रिश्चयन फैलोशिप – भिलाई – दुर्ग ने शनिवार को बोरसी में वनभोज यानी पिकनिक का आयोजन किया। इस अवसर पर धन्यवादी पर्व भी मनाया गया। इसमें मसीही अंताक्षरी, मसीही नृत्य व सामूहिक गान, पहेली प्रतियोगिता व अन्य विधाओं की प्रस्तुति दी गई। इसमें दुर्ग -भिलाई के चर्चों के पास्टर्स, बच्चे, युवा, महिलाएं व मसीहीजन ने बड़ी संख्या में शामिल हुए।

इस मौके पर मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता समाजसेवी ज़ॉन राजेश पॉल ने मसीहीजनों से अपील की कि वे नए साल में परमेश्वर की नजदीकी में जीवन व्यतीत करें। ईश्वर की आज्ञाओं पर चलें। प्रभु यीशु के इस दुनिया में आने के उद्देश्य को पूरा करें। अपने जीवन के अभिप्राय को भी समझें। परमेश्वर से मागदर्शन मांगते हुए जीवन की योजना्ओं को भलीभूत करें। कार्यक्रम में विशेष अतिथि अध्यक्ष पास्टर राकेश प्रकाश व अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. दीपक क्लाडियस थे। प्रारंभिक प्रार्थना पास्टर शाजीमोन ने की। स्तुति आराधना में पास्टर सालोमन जॉन व पास्टर रामकुमार की अगुवाई में हुई। विशेष गीत पास्टर डी. आनंद व उनकी पुत्रियों, मंजू लोकेश डहरिया ने गाए। कविता पाठ डॉ. अशोक सैमुएल ने किया। नृत्य लिविया शीबू व उनकी सहेलियों ने पेश किया।


बच्चों ने गवाही दी कि कैसे प्रभु ने उन्हें मौत के मुंह से निकालकर नई जिंदगी दी। बेबी ब्लेसी थॉमस वेंटिलेटर पर थी। बेबी सारा डेंगू से पीड़ित थी। बाबा शमुएल बी बीमार था। धन्यवादी भेंट के रूप में समाजजनों ने केक, लैंप, चावल, कलिंदर, पपीता, मुनगा, सब्जियां, स्टैंड, धार्मिक किताबें, खाद्य सामग्री आदि चढ़ाई। इसे समाजनों ने अच्छे दामों में खरीदा, ताकि दान का उपयोग भले कामों में किया जा सके। कार्यक्रम संचालन गॉडफ्रे ग्राहम ने किया। पास्टर शीहोन व पास्टर क्षमा ने गवाही दी। पास्टर छविलाल व शोरान ने धन्यवादी भेंट की गात गाया। सचिव पास्टर विनोद आचारी ने ध्न्यवाद ज्ञापन दिया। कोषाध्यक्ष पास्टर सुशीम गार्डिया, पास्टर सालोमन जॉन डॉ. गिरिश कुमार आदि भी विशेष रूप से शामिल हुए। पास्टर आरके नंदा ने अंतिम प्रार्थना की व आशीर्वचन दिया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

scroll to top