Close

मोहम्मद अकबर ने दुर्ग में ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी

रायपुर।  गणतंत्र दिवस समारोह दुर्ग जिले में पूरे हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। छत्तीसगढ़ शासन, वन एवं जलवायु परिर्वतन विभाग, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, विधि एवं विधायी कार्य विभाग एवं प्रभारी मंत्री  मोहम्मद अकबर ने दुर्ग के पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन किया। उन्होंने उल्लास एवं उमंग के प्रतीक रंगीन गुब्बारे भी आसमान में छोड़े।

वन मंत्री श्री अकबर ने मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन करते हुए कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत राज्य के बजट से 11 हजार करोड़ रूपये से अधिक की राशि किसानों को देने की व्यवस्था की है। अब इस योजना में धान सहित खरीफ की सभी फसलों, लद्यु धान्य फसलों जैसे कोदो, कुटकी, रागी, दलहन, तिलहन तथा उद्यानिकी फसलों को भी शामिल किया गया है। प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का नया कीर्तिमान बना। विगत वर्ष 92 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी की गई थी और इस वर्ष 105 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है।

वन मंत्री श्री अकबर ने मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन करते हुए कहा कि आगामी खरीफ वर्ष 2022-2023 से प्रदेश में दलहन फसलों जैसे मूंग, उड़द, अरहर की खरीदी भी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाएगी। उद्यानिकी फसलों के लिए छत्तीसगढ़ शाकम्भरी बोर्ड चाय और काफी के उत्पादन व प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए टी-काफी बोर्ड का गठन किया गया है। मछली पालन और लाख उत्पादन को कृषि का दर्जा दिया गया है। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण आबादी का एक बड़ा हिस्सा कृषि मजदूरी पर निर्भर है, जिन्हें खरीफ सीजन के बाद रोजगार का संकट हो जाता है। ऐसे भूमिहीन कृषि मजदूरो के लिए राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत 01 फरवरी को राशि की पहली किश्त पात्र हितग्राहियों के खाते में अंतरित की जाएगी। वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन और उपयोग की एक नई क्रांति ने जन्म लिया है। जिससे देश में आसन्न रासायनिक खाद संकट को हल करने में मदद मिलेगी। गोठान अब रूरंल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित हो रहे है।

मुख्य अतिथि मंत्री  मोहम्मद अकबर, ने ध्वजारोहरण पश्चात समारोह में उल्लेखनीय कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। समारोह में संभागायुक्त  महादेव कावरे, आईजी  ओपी पाल, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, एसपी  बद्रीनारायण मीणा, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी, सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

वन मंत्री  ने बायोडायर्वसिटी पार्क तालपुरी में रोपा पौधा

वन एवं जलवायु परिर्वतन विभाग, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, विधि एवं विधायी कार्य विभाग एवं दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री द्वारा  मोहम्मद अकबर ने 26 जनवरी को तालपुरी में बायोडायवर्सिटी पार्क में एक पौधा लगाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बायोडायवर्सिटी पार्क के माध्यम से जिस तरह से प्राकृतिक परिवेश को सहेजने का कार्य किया गया है, वह स्वागत योग्य है। इसी तरह से हमें अपने प्राकृतिक परिवेश को संवारने का कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह पार्क पक्षियों की बसाहट के लिए भी बहुत उपयुक्त है।

उन्होंने कहा कि सुबह-सुबह प्राकृतिक हवा का आंनद प्राप्त करने के लिए एवं प्राकृतिक परिवेश में सयम बिताने के लिए यहां बहुत अच्छा पार्क बनाया गया है। श्री अकबर ने चर्चा में कहा कि जलवायु संतुलन बनाये रखने के लिए बहुत आवश्यक है कि हम अधिकाधिक संख्या में पौधे लगाएं और उन्हें सहेजे। इस अवसर पर डीएफओ श्री धम्मशील गणवीर ने विस्तार से पार्क के बारे में जानकारी दी।

 

यह भी पढ़ें- राऊत ने सूचना आयोग में फहराया झंडा

One Comment
scroll to top