Close

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज अचानक बदला, प्रदेश के कई हिस्सों में हो रही है बारिश, 48 से 72 घंटे तक इसी तरह से बना रहेगा मौसम

रायपुर 29 जनवरी 2021। छत्तीसगढ़ में मौसम अचानक बदल गया है। सुबह से ही राजधानी रायपुर के अलग-अलग हिस्सों में रूक-रूककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रदेश में मौसम का यही हाल दो से तीन दिनों तक ऐसा ही बना रहेगा। पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से पहाड़ों पर भारी बर्फबारी देखने को मिली।  उत्तर दिशा से बर्फीली हवाएं लगातार उत्तर भारत के मैदानी इलाकों और गंगा के मैदानी भागों के साथ-साथ मध्य भारत तक में अपना असर दिखा रही है।

हाल ही में 22 और 23 जनवरी को पहाड़ों पर बर्फबारी हुई थी। उसके बाद से पहाड़ों पर मौसम साफ है जिससे उत्तर के पहाड़ों से चलने वाली बर्फीली हवाओं की राह में कोई बाधा नहीं है। परिणामस्वरूप तापमान लगातार गिरा रहा है। ठंडी हवाओं के कारण छत्तीसगढ़ के अलावे पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश तथा मध्य प्रदेश सहित राजस्थान और गुजरात के सौराष्ट्र व कच्छ तक शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल रहा है।

इस समय झारखंड से मध्य महाराष्ट्र तक एक तरफ रेखा बनी हुई है जिसके प्रभाव से अगले 24 से 48 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के पूर्वी जिलों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ झारखंड में हल्की वर्षा हो सकती है। परंतु यह वर्षा की गतिविधियां कुछ स्थानों पर तथा हल्की होंगे जिससे बहुत ही ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा। थाना के न्यूनतम तापमान में कुछ वृद्धि देखी जा सकती है।इस बार सर्दी कुछ लंबी खिंच सकती है क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ फरवरी के महीने में भी आते रहेंगे। इस बार दिसंबर से ही हमने देखा है कि पश्चिमी विक्षोभों के बीच में काफी लंबा अंतराल बना हुआ है। जिसके कारण उत्तर दिशा से चलने वाली हवाएं तापमान को लंबे समय तक तापमान को नीचे लाने में अपनी भूमिका निभाती रही हैं।

scroll to top