Close

मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में हुआ वार्षिकोत्सव,अरपा पैरी के धार गीत ने मन मोहा

बलौदा बाजार। शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय प्रांगण में वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सुरेंद्र शर्मा अध्यक्ष कृषक कल्याण परिषद, शैलेश नितिन त्रिवेदी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य पाठ्य पुस्तक निगम, विद्या भूषण शुक्ला अध्यक्ष राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड, पूर्व राज्यसभा सदस्य श्रीमती छाया वर्मा,पूर्व विधायक जनक राम वर्मा ,जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूपेश ठाकुर जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष एवं पार्षद श्रीमती डिगेश्वरी नामदेव , जनभागीदारी के सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे.

मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना की गई. मेरिट में छात्रों को प्रतिभा सम्मान देकर सम्मानित किया गया मंच का संचालन त्यागी मैडम के द्वारा किया गया आभार मिनीमाता कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ कल्पना उपाध्याय द्वारा किया गया। छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया जिसमें अरपा पैरी के धार गीत ने आए हुए दर्शकों का मन मोह लिया।

scroll to top