Close

आज दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात करेंगे। CM दोपहर 4 बजे PM से मिलेंगे। मध्यप्रदेश के विकास कार्यों और दूसरे विषयों पर चर्चा करेंगे। दिसंबर 2021 में उत्तर प्रदेश में CM कॉन्क्लेव हुई थी, इसमें जो निर्णय लिए गए थे, उसमें मध्यप्रदेश ने कितना काम किया, मुख्यमंत्री इसकी जानकारी भी प्रधानमंत्री को देंगे। 2022 में पहली बार दोनों के बीच वन टू वन मुलाकात होगी। इससे पहले मुख्यमंत्री 30 सितंबर 2021 को प्रधानमंत्री से मिले थे।

प्रदेश में नहरों से पानी लेने की दर नहीं बढ़ेगी

मध्यप्रदेश में नहरों से पानी लेने पर दरें नहीं बढ़ाई जाएंगी। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- मैं किसान भाइयों के बीच फैलाया जा रहा भ्रम दूर कर दूं। नहरों से पानी लेने पर किसानों के लिए कोई नई दर बढ़ाने का फैसला राज्य सरकार ने नहीं किया है। वर्तमान दर यथावत रहेगी। भ्रम की स्थिति नए प्रस्ताव को लेकर हो रही है। इसमें बिजली के जरिए से पंप द्वारा सिंचाई होने की बात है। कांग्रेस के घर-घर चलो अभियान चलाने पर गृहमंत्री ने कहा कि इसमें तो PCC चीफ कमलनाथ ही दिख रहे। बाकी नेता तो साथ नहीं दे रहे। वैसे भी कमलनाथ ने पूरी कांग्रेस को घर बैठा दिया है। कमलनाथ जी आप मुख्यमंत्री थे, तो लोगों को चलो-चलो करते थे। आज घर-घर चलो की बात कर रहे हैं।

 

 

यह भी पढ़ें- इस साल महिला आईपीएल भी होगा

One Comment
scroll to top