Close

नक्सलियों ने परिजनों के सामने भाजपा मंडल अध्यक्ष को उतारा मौत के घाट

० पेकरम में नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने दिया वारदात को अंजाम

बीजापुर। जिले में एक बार फिर नक्सलियों ने दहशत फैलाने बड़ी वारदात को अंजाम दिया हैं। नक्सलियों ने दिनदहाड़े भाजपा मंडल अध्यक्ष की उनके पैतृक गांव में परिजनों के सामने निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी हैं। घटना के बाद जहां परिवार में मातम पसर गया वही इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उसूर भाजपा मंडल अध्यक्ष नीलकंठ कक्केम अपने परिवार के साथ साली की शादी की तैयारी देखने रविवार को अपने पैतृक गांव पेकरम गये हुए थे। दोपहर 3 बजे के करीब पेकरम से आवापल्ली वापस लौटते समय कक्केम को रास्ते में स्मॉल एक्शन टीम के नक्सलियों ने घेर लिया। फिर गाड़ी से उतार कर परिजनों के सामने ही उन पर चाकू व कुल्हाड़ी से हमला कर निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। बताया गया है कि नीलकंठ कक्केम भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता थे। वे पिछले 15 सालों से उसूर भाजपा मंडल अध्यक्ष का काम संभाल रहे थे। आवापल्ली थाना से करीब 8 किलोमीटर दूर पेकरम में दोपहर 3 बजे के दरमियान हुई इस बड़ी वारदात के बाद इलाके में दहशत व्याप्त हो गया हैं। वही शादी की खुशी मातम में बदल गई है। घटना की पुष्टि बीजापुर एसपी ने की हैं।

scroll to top