Close

प्रज्ञागिरि में बौद्ध सम्मेलन का आयोजन

डोंगरगढ़। प्रज्ञागिरि ट्रस्ट समिति के तत्वावधान में प्रज्ञागिरि पहाड़ में 6 फरवरी को 29 वां अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन का आयोजन हुआ।  कोविड-19 प्रोटोकॉल के चलते सम्मेलन में विदेशी धम्म गुरु नहीं आए । भारत के ही बौद्ध भिक्षुओं की अगुवाई में  सम्मेलन हुआ सम्मेलन में धम्म सेना नायक नागार्जुन सुरेई ससाई के अलावा दुर्ग संभाग के आयुक्त महादेव कावरे, विभागीय जाँच आयुक्त दिलीप वासनीकर और अन्य लोग उपस्थित थे।

प्रज्ञागिरी पहाड़ी पर सम्मेलन की शुरुआत बुद्ध वंदना से हुई। बौद्ध विहार में बुद्ध वंदना कर भदंत आर्य नागार्जुन सुरई ससई के नेतृत्व में प्रज्ञागिरि पहुंचे। प्रज्ञागिरि ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष विनोद खांडेकर ने प्रसाद योजना की प्रशंसा करते हुए बताया कि प्रज्ञागिरि के विकास व विस्तार के लिए सबसे पहला पत्र 12 मई 2015 को पूर्व केंद्रीय  मंत्री महषम्रा को प्रज्ञागिरि ट्रस्ट के द्धारा दिया गया था। वहां से पत्र प्रदेश के मुख्यमंत्री आया। मुख्यमंत्री ने जो पहल की उसका स्वरूप आज देखने को मिल रहा है। वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भी सहयोग इस प्रसाद योजना में मिला है। छग सरकार और केंद्र सरकार के सहयोग से बहुत जल्द प्रसाद योजना शुरू होने वाली है। इस योजना से प्रज्ञागिरि के विकास के आयाम में नई दिशा मिलेगी। बौद्ध समाज सिद्धांतों के लिए समर्पित है। प्रसाद योजना डोंगरगढ़ के विकास को गति देगी।

सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि बुद्धम शरणम गच्छामि का मंत्र केवल भारत में नहीं बल्कि जपान, श्रीलंका, थाईलैण्ड समेत अनेक देशों में गूंज रहा है। पूरा विश्व जब भटक जाता है या शांति के तलाश में होता है तो वह भारत की शरण में आता है। प्रज्ञागिरि एक ऐसा धार्मिक स्थल बन चुका है, जिसकी ख्याति भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है। हमें गर्व होता है कि डोंगरगढ़ में विदेशी धर्मगुरुओं के चरण पड़ते हैं। प्रसाद योजना लागू होने के बाद सभी धार्मिक स्थलों में विकास के नए अध्याय जुड़ेंगे।

इससे पर्यटन को बढ़ावा तो मिलेगा ही साथ ही ख्याति देश-विदेशों में फैलेगी।  छह करोड़ की लागत से प्रसाद योजना के तहत प्रज्ञागिरि का निर्माण कार्य होंगे, जिसका कार्य जल्द ही भूमिपूजन के साथ होगा। इस दौरान प्रज्ञागिरि के सचिव शैलेंद्र डोंगरे, सहसचिव सुनील नागदौने, अनिल मेश्राम, संतोष मेश्राम, मिलिंद्र टेम्भुरकर, प्रमोद टेम्भुरकर, सुरेश सहारे, रविंद्र रामटेके, कवि सहारे, अनिकेत मेश्राम, सुरेश सहारे, उत्तम समुंदरे, दीपक साखरे, महेश सहारे व अन्य मौजूद रहे।

 

 

यह भी पढ़ें- कमिश्नर कावरे का दफ्तरों पर छापा, टाइम पर न आने वालों को नोटिस

One Comment
scroll to top