Close

तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ, बॉलीवुड व लोक कलाकार बांधेंगे शमा

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले मैनपाट में पर्यटन को बढ़ावा देने तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ मंगलवार को नगरीय प्रशासन एवं जिले के प्रभारी मंत्री शिवकुमार डहरिया व संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत के आतिथ्य में किया गया। महोत्सव में शैला, करमा सहित अन्य स्थानीय गीत-संगीत एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तति दी गई। महोत्सव के पहले दिन हजारों की संख्या में लोग मैनपाट पहुंचे हैं। तीन दिवसीय आयोजन में वालीवुड के कलाकारों सहित लोक कलाकार अपना हुनर दिखाएंगे।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ.डहरिया ने कहा कि प्राकृतिक व सांस्कृतिक धरोहर की संरक्षण की उद्देश्य से आयोजित किए जाने वाले मैनपाट महोत्सव में छत्तीसगढ़ी व जनजातीय कला संस्कृति की झलक दिखती है। सरगुजा में कई दर्शनीय स्थल हैं जिसमें दर्शनीय स्थल एवं सांस्कृतिक विरासत के अनमोल धरोहर भी हैं। मैनपाट में बौद्ध मठ एवं अध्यात्म के भी दर्शन होते हैं। यहां तिब्बती बौद्ध धर्म गुरू दलाई लामा का भी दो बार पदार्पण हुआ है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रयासों से प्रदेश में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के माध्यम से परंपरागत खेलों को पुर्नजीवित करने को प्रयास किया जा रहा है।
संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि 8 वर्ष पहले शुरू हुए मैनपाट महोत्सव का देश-प्रदेश में पहचान बनते जा रहा है। महोत्सव में स्थानीय कला संस्कृति को देखने का अवसर मिलने के साथ ही क्षेत्र के विकास के कार्य भी तेजी से हो रहे हैं।
मंत्री ने उड़ाई पतंग- इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने विभिन्न आकार के पतंग को उड़ाकर पतंग बाजी के लिए प्रोत्साहित किए। इस अवसर पर तीरंदाजी, साइकिलिंग सहित कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत विवाह सूत्र में बंधे 350 जोडों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी गई।

कई कलाकार मचाएंगे धूम-
मैनपाट महोत्सव की पहली शाम मशहूर बॉलीवुड सिंगर शशि सुमन, सुमेधा करमहे एवं मान्या नारंग की सुमधुर सुरों की महफिल सजेगी। महोत्सव के दूसरे दिन 15 फरवरी को मशहूर भोजपुरी गायक पवन सिंह व इंडियन कॉमेडियन सुनिल पाल धूम मचाएंगे। कार्यक्रम में बचपन का प्यार फेम सहदेव दिर्दो, छत्तीसगढ़ी लोक गायिका आरू साहू व जशमीत कौर, लिटिल चैंप गायक प्रियांशु मिश्रा, अमन श्रीवास्तव, क्लासिकल डांसर रित्विका बनर्जी, छत्तीसगढ़ी लोक संगीत लोरिक चंदा, गायक चंदन दास ब्रजेष बैण्ड एवं पियानों वादन रजी मोहम्मद के द्वारा की जाएगी। इसके साथ ही संत युनीन हाई स्कूल बोदा के बच्चों द्वारा भरतनाट्यम, केजीवीवी द्वारा राजस्थानी डांस, एकलव्य विद्यालय मैनपाट के द्वारा करमा एवं मिक्स नृत्य, सेजस हिन्दी मीडिएम नर्मदापुर द्वारा राज0ी परता राजी एवं करमा नृत्य सुभ्रांषु तिवारी द्वारा फिल्मी गीत, सेजस बतौली द्वारा छत्तीसगढ़ी नृत्य, विवेकानंद स्कूल द्वारा नृत्य, कन्या षिक्षा परिसर द्वारा क्लासिकल नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा।

scroll to top