Close

मगरलोड के एनएसयुआई कार्यकर्ताओं ने पुलवामा हमले में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

धमतरी/मगरलोड। जिलाध्यक्ष राजा देवांगन , विधानसभा अध्यक्ष अंकुश देवांगन के निर्देशानुसार जिला सचिव भेपेंद्र कंवर एवं ब्लाक अध्यक्ष आयान शेख के मार्गदर्शन में शहीद पार्क मगरलोड में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. जिसमें समस्त साथियों द्वारा मोमबत्ती एवं दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भुपेश सिन्हा उपाध्यक्ष नगर पंचायत मगरलोड,जिला सचिव एनएसयुआई भेपेंद्र कंवर,आयान शेख अध्यक्ष एनएसयुआई ब्लाक मगरलोड,टुमेश कंवर एनएसयुआई नवागांव,दिलीप सोनी अध्यक्ष युवा कांग्रेस मगरलोड, हिरवानी ठाकुर पार्षद नगर पंचायत मगरलोड, जगमोहन साहू शहर अध्यक्ष युवा कांग्रेस,भेदराम कोसले, गणेश्वर साहू,छोटु कोसले,धरम कोसले,प्रभाकर साहू एवं अन्य कांग्रेस के साथी उपस्थित रहे।।

scroll to top