Close

गौरेला : अयोध्या से रायपुर आ रही बस पलटी, कई यात्री घायल

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। गौरेला वेंकटनगर मुख्यमार्ग पर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। जानकारी के आनुसार यह घटना गौरेला वेंकटनगर मुख्यमार्ग पर लालपुर गांव के पास तड़के सुबह बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है। उत्तर प्रदेश के अयोध्या से रायपुर जा रही बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।

एकाएक बस के अचानक पलटने से सवार यात्रियों को कुछ समझ नहीं आया कुछ को गंभीर चोटे आई और जैसे—तैसे करके बस से बाहर निकलने का प्रयास किए। सुबह का समय रास्ते में लोगों की आवाजाही भी कम थी। जानकारी के अनुसार गंभीर यात्रियों उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

दुर्घटना के समय बस के अंदर लगभग साठ से सत्तर यात्री होने बात कही जा रही है। इस दुर्घटना में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों में दो बच्चे तीन महिला और तीन पुरुष शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस जांच में जुटी है।

scroll to top