Close

कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन आज से राजधानी में, राहुल गांधी दोपहर को पहुंचेंगे, जानिए क्या होगा पहले दिन

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज से कांग्रेस का तीन दिवसीय 85वां राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू हो रहा है। देशभर से कांग्रेस नेता रायपुर पहुंचे हैं। वहीं राहुल गांधी आज दोपहर 2 बजे के बाद रायपुर पहुंचेंगे। प्रियंका गांधी शनिवार को रायपुर आएंगी। राहुल गांधी के अलावा देशभर से 62 और बड़े कांग्रेस नेता रायपुर आएंगे। इनमें पूर्व कैबिनेट मंत्री, कांग्रेस के अन्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद, कई विधायक और प्रदेश की सरकारों में मंत्री शामिल हैं। सचिन पायलट और पूर्व मंत्री शिवराज पाटिल भी शुक्रवार को रायपुर आएंगे।

आज क्या होगा अधिवेशन में
मिली जानकारी के अनुसार अधिवेशन के पहले दिन शुक्रवार को स्टीयरिंग कमेटी की बैठक होगी। जिसकी अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे। इस बैठक में महत्वपूर्ण नीतियों पर चर्चा की जाएगी। कांग्रेस के आगामी कार्यक्रमों की रणनीति इस बैठक में तय होगी। सबसे महत्वपूर्ण होगा CWC का चुनाव। ये चुनाव होगा भी या नहीं इस पर चर्चा की जाएगी। दिनभर इस बैठक के बाद शाम के वक्त सब्जेक्ट कमेटी की बैठक होगी। जिसमें तय किया जाएगा कि इस अधिवेशन में किन बड़े विषयों पर चर्चा की जानी है। चर्चा के बाद उन संबंधित विषयों पर रणनीति बनाई जाएगी।

 

scroll to top