Close

85वां राष्ट्रीय अधिवेशन : दूसरे दिन की हुई शुरुआत, राजनीतिक,आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय संबंधों से जुड़े प्रस्ताव पर होगी चर्चा

रायपुर। पहली बार छत्तीसगढ़ में हो रहे कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन के दूसरे दिन ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ महाधिवेशन की शुरुआत हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का भाषण होगा, फिर संविधान में संशोधन का प्रस्ताव आएगा. इसके बाद पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का संबोधन होगा. आज दोपहर 12 से शाम 7 बजे तक राजनीतिक, आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय संबंधों से जुड़े प्रस्ताव पर चर्चा होगी.

इन मुद्दों पर होगी चर्चा
कांग्रेस के 85वें अधिवेशन में पार्टी अपने संविधान को बदल सकती है। जैसे पदाधिकारियों की नियुक्ति के नियम, चुनावों में कैंडिडेट्स को लेकर बात, संगठन में पदों के बंटवारे को लेकर नियम। संगठन के पदाधिकारियों को दी गई शक्तियों के नियमों में बदलाव हो सकते हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने इसे लेकर बताया कि 16 प्रावधानों में बदलाव के प्रस्तावों पर बात होगी। इसके अलावा संविधान के 32 नियम में संशोधन का प्रस्ताव है। CWC में 50 प्रतिशत आरक्षण, दलित, महिलाओं और आदिवासियों को दिया जाना जरूरी है, इसे स्वीकार भी कर लिया गया है।

प्रियंका गांधी के स्वागत में एयरपोर्ट के बाहर बिछाए गए फूल
प्रियंका गांधी आज सुबह राजधानी पहुंची। उनके स्वागत में एयरपोर्ट के बाहर की सड़क पर फूल बिछाए गए थे। हाइड्रोलिक सिस्टम से रंग-बिरंगी पंखुड़ियां उड़ाई गई। प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारे लगते रहे।

scroll to top