Close

मुजगहन थाना क्षेत्र में पति-पत्नी ने लगाई फांसी, पुलिस जाँच में जुटी

रायपुर। राजधानी के सिवनी ग्राम क्षेत्र में एक घर में दो लोगों ने एक साथ फांसी लगा ली। दोनों के शव फांसी के फंदे में झूलते हुए मिले हैं। मिली जानकारी के अनुसार मृतक पति-पत्नी हैं। पत्नी मीनाक्षी की लाश किचन में और पति नंदू नवरंग की बेडरूम में फांसी के फंदे में झूलती हुई मिली है।

मुजगहन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जाँच कर रही है।

scroll to top