Close

कांकेर : सांसद सोहन पोटाई का निधन, कैंसर के खिलाफ लड़ते हुए ली अंतिम सांसें

कांकेर। कांकेर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा से चार बार सांसद रहे सोहन पोटाई का आज निधन हो गया। कैंसर से जूझ रहे थे। वर्तमान में सर्व आदिवासी समाज के एक गुट के ताकतवर अध्यक्ष रहे और पूरा समय उन्होंने आदिवासियों के संघर्ष में लगा दिया, आज उन्होंने अंतिम सांसे अपने माहूर बंद पारा कांकेर के निवास पर ली.कांकेर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद और सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष सोहन पोटाई का निधन हो गया है। सोहन पोटाई के निधन से आदिवासी समाज समेत कांकेर लोकसभा क्षेत्र में शोक की लहर है।

सोहन पोटाई 4 बार कांकेर लोकसभा सीट से सासंद रह चुके थे। चारों बार उन्होंने भाजपा के टिकट से चुनाव लड़कर जीत हासिल की। सोहन पोटाई ने 64 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। सोहन पोटाई का जन्म 20 अप्रैल 1958 को हुआ था। पहली बार 1998 में कांग्रेस के दिग्गज नेता महेंद्र कर्मा को हराकर वे चर्चा में आए थे, लेकिन केंद्र में सरकार गिरने से मात्र एक साल तक ही सासंद रहे।
इसके बाद 1999 में उन्होंने अरविंद नेताम को पराजित किया। 2004 में सोहन पोटाई ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही गंगा पोटाई ठाकुर को पराजित कर तिकड़ी बनाई। इसके बाद वर्ष 2009 में उन्होंने कांग्रेस की फूलोदेवी नेताम को पराजित कर लगातार चौथी जीत का रिकॉर्ड बनाया।

 

scroll to top