Close

विस घेरने पहुंचे बीजेपी कार्यकर्त्ता, अरुण साव, बृजमोहन अग्रवाल समेत दिग्गज नेता पुलिस की हिरासत में

रायपुर।भाजपा कार्यकर्ता आज विधानसभा घेराव करने पहुंचे।जिसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओ और पुलिस के बीच जमकर हंगामा हुआ। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विधानसभा घेराव जमकर हंगामा किया। बीजेपी के कई बड़े कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।जानकारी के मुताबिक पुलिस ने भाजपा के प्रदेश प्रमुख अरूण साव, पूर्व मंत्री, व विधायक बृजमोहन अग्रवाल और केदार कश्यप को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस भाजपाइयों से शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन की अपील करती रही लेकिन उनपर इसका कोई असर नजर नहीं आया। पुलिस भीड़ को रोकने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाती रही लेकिन कार्यकर्ता बेरिकेड्स को लांघकर आगे बढ़ गए।मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद हैं। सुरक्षा के लिहाज से बड़े पैमाने पर पुलिस की भी तैनाती की गई हैं। विधानसभा घेराव के लिए निकले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव विधायक बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, शिवरतन शर्मा समेत सैकड़ो कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया. वहीं सिविल ड्रेस में मौजूद पुलिस के जवानों के धक्कामुक्की करने पर पूर्व मंत्री राजेश मूणत और कार्यकर्ता भड़क उठे. पुलिस बल और कार्यकर्ताओं के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई।

scroll to top