Close

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो किशोरों की मौत, एक घंटे मार्ग में चक्काजाम

अंबिकापुर। अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग में स्थित ग्राम सकालो में गुरूवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो किशोरों को टक्कर मार दी और सड़क पर गिर जाने पर उन्हें कुचलकर निकल गया। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने करीब एक घंटे तक मार्ग में चक्काजाम कर दिया। सूचना पर अंबिकापुर सीएसपी सहित गांधीनगर से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाइश देकर जाम हटाया। हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई गई है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार सुबह सकालो निवासी दो किशोर कमलेश और रमन गोड मोटरसाइकिल से गांव की ओर से आते हुए प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर पहुंचे। जैसे ही उनकी बाइक तेज मुख्यमार्ग पर पहुंची, अंबिकापुर की ओर से तेज रफ्तार में जा रही माजदा ट्रक ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से दोनों किशोर बाइक से छिटककर दूर जा गिरे। अज्ञात वाहन उन्हें रौंदते हुए निकल गई। टक्कर से आई चोटों एवं कुचल जाने के कारण दोनों नाबालिगों की मौके पर मौत हो गई। दोनों की उम्र करीब 16 से 17 वर्ष बताई गई है।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। उक्त मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों को लेकर भड़के लोगों ने चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंचे सीएसपी स्मृतिक राजनला एवं गांधीनगर पुलिस टीम ने स्थिति को काबू में किया। तत्काल दोनों नाबालिग के छत-विक्षत शव को एक वाहन में डालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अज्ञात वाहन की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा रहा है कि जिस बाइक में दोनों नाबालिग सवार थे,उस मोटरसाइकिल के भी परखच्चे उड़ गए। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।
तेज रफ्तार से लोगों में आक्रोश-अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग में कोयला लोड ट्रकों के साथ रेत परिवहन करने वाली वाहनें तेज रफ्तार में चलती हैं, जिनके कारण आए दिन हादसे होते हैं। इसे लेकर लोगों में आक्रोश है। वाहनों की रफ्तार पर अंकुश लगाने का कोई उपाय नहीं किया गया है।

scroll to top