Close

बीजापुर में गिरे ओले, बारिश से खुली नगर पालिका की नाली सफाई की पोल

आवापल्ली में धान खरीदी केंद्र में रखे धान भीगे

बीजापुर। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती प्रभाव के चलते बीजापुर जिले में ओले के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश के चलते जहां धान खरीदी केंद्र में रखे धान भीग गये। वही बीजापुर नगर पालिका क्षेत्र में नाली सफाई की पोल भी खुल गई हैं। जिसे पालिका ने आनन फानन में जेसीबी की मदद से जाम हुए नालियों को साफ करवाया। बावजूद कुछ इलाके में अब भी जलभराव की जानकारी मिल रही हैं।गुरुवार की दोपहर को मौसम ने अचानक करवट बदली और चक्रवाती तूफान के चलते जिले के अलग अलग हिस्से स्थित बीजापुर नगर में ओले के साथ झमाझम बारिश हुई। इस बारिश ने नगर पालिका के नाली सफाई की पोल खोलकर रख दी है। नेशनल हाइवे से लगे नालियों के जाम होने से गंदा पानी सड़क पर आने लगा था जिसके बाद नगर पालिका द्वारा जेसीबी लगा कर नाली की सफाई की गई। नगर के पुजारी पारा में जल जमाव के चलते गली की सड़क में पानी भरने की खबर है।
नगर पालिका अध्यक्ष बेन्हूर रावतिया ने कहा कि नेशनल हाइवे डिपार्ट द्वारा बनाए गए नाली की देखरेख विभाग द्वारा नही की जाती जिसके कारण नाली जाम हो गई थी। पालिका द्वारा आज उसे सफाई की गई। वही बारिश के चलते आवापल्ली धान खरीदी केंद्र में रखा धान बारिश से भीगकर खराब हो गया हैं। मौसम विभाग द्वारा अलर्ट के बावजूद प्रबंधक ने धान को बारिश से बचाने कोई माकूल व्यवस्था नहीं कि गई। इससे साफ तौर पर प्रबंधक की लापरवाही नजर आती हैं।

29.5 एमएम हुई बारिश

बीजापुर जिले में गुरुवार की दोपहर चक्रवाती प्रभाव के चलते तेज हवाओं के साथ झमाझम हुई बारिश से लोगों को गर्मी व उमस से थोड़ी राहत मिली हैं। चक्रवाती प्रभाव का असर अभी दो से तीन दिनों तक और रहने की संभावना मौसम वैज्ञानिक व्यक्त कर रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को हुई बारिश बंगाल की खाड़ी में नमी युक्त दाब से निर्मित चक्रवात को बता रहे हैं। विभाग के मुताबिक गुरुवार को जिले में 29.5 एमएम बारिश रिकार्ड की गई हैं।

scroll to top