Close

उत्कल ब्राह्मण समाज ने मंदिर के लिये जमीन का निरीक्षण किया

छत्तीसगढ़ उत्कल ब्राह्मण समाज के संरक्षक पुरंदर मिश्र का आगमन आज सरायपाली हुआ। सरायपाली के अध्यक्ष प्रकाश मिश्र की अगुवाई में संरक्षक पुरंदर मिश्र ने विप्र भवन एवं प्रस्तावित जगन्नाथ मंदिर हेतु शांति प्रकाश मिश्र एवं परिवार द्वारा दान घोषित स्थल का अवलोकन किया। छत्तीसगढ़ उत्कल ब्राह्मण समाज सरायपाली के सचिव पूर्णानंद मिश्र ने बताया कि शांतिप्रकाश मिश्र एवं परिवार द्वारा सरायपाली सेंट पारा के ऊपर एक एकड़ सात डिसमिल जमीन समाज को दान किया गया है। विदित हो कि इस घोषणा से विप्र समाज सरायपाली में हर्ष व्याप्त है। संरक्षक पुरंदर मिश्र ने अध्यक्ष प्रकाश मिश्र एवं कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने स्थल तक के एप्रोच रोड के लिए भी शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि श्री जगन्नाथ जी के आशीर्वाद से यह क्षेत्र आने वाले समय में अपनी अलग पहचान बनाएगा। श्री मिश्र ने समाज में एकता के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने कार्यकारिणी से अपील की। आज के इस अवलोकन कार्य में पुरंदर मिश्र के साथ समाज के अध्यक्ष प्रकाश मिश्र, सुरेश पाणीग्राही,डॉक्टर विनायक पाणीग्राही,संजय सत्यप्रकाश सतपथी,डॉ. आशीष दास,अरुण सतपथी, शांति मिश्र, सरोजिनी पाणीग्राही, रेखा पुरोहित,डॉ.अनूपा दास, रोशनी दास,किशोर रथ,गिरजाशंकर महापात्र,सुधीर पाणीग्राही,,शुरू पाणीग्राही,नेहरू आचार्य,निर्मल पुरोहित,एडवोकेट सुधीर सामंतराय सहित अन्य विप्रजन उपस्थित थे।

scroll to top