Close

बलौदाबाजार में डॉ खूबचंद बघेल की प्रतिमा लगी, मुख्यमंत्री ने किया अनावरण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को  बलौदाबाजार में छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के प्रथम स्वप्नदृष्टा डॉ खूबचंद बघेल की प्रतिमा अनावरण किया। उनकी सात फीट ऊंची प्रतिमा गौरवपथ में लगाई गई है। यह प्रतिमा अष्टधातु से तैयार की गई है।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रतिमा के अनावरण के दौरान माल्यार्पण कर नमन किया। उन्होंने आदमकद प्रतिमा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रतिमा के जरिये छत्तीसगढ़ की नई पीढ़ी को छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के स्वप्नदृष्टा के योगदान से परिचित होंगे। उन्होंने इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार की पूरी टीम को बधाई दी। इस मौके पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष चित्तावर जायसवाल समेत सभी पार्षदगण, कुर्मी समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

इसके पूर्व मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के  बलौदाबाजार पहुंचने पर कांग्रेसजनों ने उनका आत्मीय स्वागत किया । हैलीपेड में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा, विद्याभूषण शुक्ला, निगम मंडल सदस्य सतीश अग्रवाल, अनुसूचित जनजाति आयोग सदस्य गणेश ध्रुव , कलेक्टर डोमन सिंह पुलिस अधीक्षक दीपक झा, डीएफओ के आर बढई, अपर कलेक्टर राजेन्द्र गुप्ता, सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्की सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

 

 

यह भी पढ़ें- अंधविश्वास एवं सामाजिक कुरीतियों की जलाई गई होली

One Comment
scroll to top