Close

CRPF की 75 महिला कमांडोज़ के कांकेर पहुंचने पर की गई फूलों की बारिश

कांकेर। 9 मार्च को दिल्ली के इंडिया गेट से बाइक से रवाना हुईं CRPF की 75 महिला कमांडोज़ गुरुवार को बस्तर संभाग पहुंचे। कांकेर जिले पहुंचने पर महिला कमांडोज़ पर लोगों ने फूलों की बारिश कर भव्य स्वागत किया।बस्तर का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले कांकेर जिले में 75 महिला कमांडो की बाइक का काफिला अब जगदलपुर की ओर रवाना हो गया है।

महिला कमांडो की यह टीम 25 मार्च को जगदलपुर में CRPF के 84वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में आयोजित परेड में शामिल होगी, साथ ही कई करतब दिखाती हुई भी नजर आएगी। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे, जो शुक्रवार 24 मार्च को बस्तर पहुंच रहे हैं। उनके दौरे को देखते हुए यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

scroll to top