Close

आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामला : पुलिस ने भोजपुरी गायक समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज दिया

नेशनल न्यूज़। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। सारनाथ थानाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने सोमवार को बताया कि मुंबई से वाराणसी पहुंची आकांक्षा की मां मधु दुबे की तहरीर पर भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

इससे पहले आकांक्षा की मां ने बताया कि बीते 21 मार्च को आकांक्षा बस्ती में शूटिंग कर रही थी। तब मोबाइल पर भोजपुरी गायक समर के भाई संजय सिंह का फोन आया था औऱ वह धमकी दे रहा था कि तुमको जान से मरवा देंगे। आकांक्षा की असिस्टेंट रेखा ने भी बताया कि मैडम सेट पर जोर-जोर से रही थीं। जिस भोजपुरी गायक समर सिंह पर आरोप लगा है वो रविवार से ही गायब है।

काम करने पर पैसा नहीं देता था समर सिंह
इतना ही नहीं मां ने कहा कि समर सिंह आकांक्षा को बहुत प्रताड़ित करता था। समर सिंह चाहता था कि आकांक्षा सिर्फ उसके साथ ही काम करे और किसी के साथ नहीं। साथ में काम करने पर पैसा नहीं देता था। किसी दूसरे की फिल्म या गाने में काम करने पर मारता-पीटता था।

फंदे से लटकता पाया गया आकांक्षा दुबे का शव
गौरतलब है कि भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे रविवार को वाराणसी के सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में मृत पाई गई थीं। आकांक्षा दुबे का शव पंखे पर दुपट्टे से लगाये गए फंदे से लटकता पाया गया था। सहायक पुलिस आयुक्त (सारनाथ) ज्ञान प्रकाश राय ने रविवार को कहा था कि आकांक्षा के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लगता है।

 

scroll to top