Close

केंद्रीय वन राज्य मंत्री अश्विनी चौबे से मिले गणेश शंकर मिश्रा

नई दिल्ली।  भाजपा छत्तीसगढ़ के पर्यावरण प्रमुख और  पूर्व आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा ने बुधवार को केंद्रीय  वन राज्य मंत्री अश्विनी चौबे से उनके मंत्रालय में सौजन्य मुलाक़ात की। गणेश शंकर मिश्रा ने केंद्रीय  वन राज्य मंत्री को छत्तीसगढ़ में स्थापित किये जा रहे पर्यावरण तीर्थ प्रकल्पों के संबंध में जानकारी दी।

श्री मिश्रा ने छत्तीसगढ़ के हेरिटेज मदकूद्वीप  के नैसर्गिक धरोहर को हो रहे पर्यावरणीय क्षति की ओर केंद्रीय राज्य मंत्री  ध्यान आकृष्ट कराते हुए आवश्यक निर्देश जारी करने का आग्रह किया।  श्री मिश्रा को केंद्रीय राज्य मंत्री ने त्वरित कार्रवाई  का आश्वासन दिया है।मुलाक़ात के दौरान  बिलासपुर के  सांसद अरुण साव भी उपस्थित थे।

 

 

यह भी पढ़ें- कोयला मंत्रालय की संयुक्त सचिव ने कुसमुंडा और गेवरा का किया निरीक्षण

One Comment
scroll to top