Close

सलमान को मारने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार:आरोपी की उम्र 16 साल है

मुंबई -सलमान खान को धमकी देने के मामले में फोन करने वाले शख्स को हिरासत में ले लिया गया है। इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस ने दी है। पुलिस का यह कहना है धमकी देने वाला शख्स एक नाबालिक लड़का है, जिसकी उम्र महज 16 साल है। पुलिस ने नाबाल‍िग को शहापुर से हिरासत में लिया है और आगे की जांच के लिए उसे मुंबई ला रही है। दरअसल, सलमान को मंगलवार के दिन जान से मारने की धमकी मिली थी। मुंबई पुलिस को सोमवार को एक व्यक्ति ने कॉल पर यह धमकी दी थी। पुलिस ने बताया था कि आरोपी ने अपना नाम रॉकी भाई बताया है। कॉल करने वाले ने कहा कि वो राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला है और 30 अप्रैल को सलमान को मार देगा। इससे पहले भी सलमान को धमकाया जा चुका है। इस मामले में जोधपुर के रहने वाले धाकड़राम को गिरफ्तार किया गया है। उसने सलमान के ऑफिशियल मेल पर 3 ई-मेल किए थे। इसमें लिखा था कि सलमान खान अगला नंबर तेरा है, सिद्धू मूसेवाला की तरह मारा जाएगा तू जोधपुर आते ही। अगला नंबर तेरा है। आजा जोधपुर।

सलमान ने बुलेटप्रूफ कार ली
सलमान खान ने बीते दिनों नई बुलेट प्रूफ कार खरीदी है। यह निसान पेट्रोल SUV है।। इसे भाईजान ने विदेश से इंपोर्ट कराया है। अभी तक यह गाड़ी मार्केट में भी लॉन्च नहीं हुई है।

scroll to top