Close

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रियंका गांधी ने झीरम मेमोरियल शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया

रायपुर-मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं विशिष्ट अतिथि प्रियंका गांधी ने झीरम मेमोरियल पहुंचकर शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। जगदलपुर में लालबाग मैदान के निकट स्थित नेहरु स्मृति मंच स्थल में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रियंका गांधी वाड्रा ने ऐतिहासिक पंडित नेहरू स्मृति मंच का अवलोकन किया। इस मंच का निर्माण उस स्थल पर किया गया है जहां से देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने तृतीय राष्ट्रीय आदिवासी सम्मेलन को संबोधित किया था। 13 मार्च 1955 को आयोजित इस सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर पंडित नेहरू यहां आए थे। यहां लगाए गए पांच शिलालेखों में नेहरू जी के जीवन से संबंधित जानकारी का भी अवलोकन अतिथियों द्वारा किया गया।

scroll to top