Close

राजधानी में लॉकडाउन बढ़ने के संकेत, कुछ छूट के साथ लॉकडाउन बढ़ेगा

रायपुर। राजधानी में लॉकडाउन में वृद्धि होने के संकेत हैं। राजधानी में लॉकडाउन के दौरान संक्रमण दर में क्या असर पड़ा, इसकी समीक्षा के बाद यह सुनिश्चित होगा कि, लॉकडाउन 2 कितने दिनों का हो।

उच्च प्रशासनिक सूत्रों ने संकेत दिया है कि यह लॉकडाउन बढ़ेगा। संकेत यह भी दिए गए हैं कि लॉकडाउन 2 में कुछ सशर्त छूट शामिल हो सकती है। राजधानी में 9 से 19 अप्रैल तक लॉकडाउन है, हालाँकि अभी इस पर मंथन जारी है लेकिन माना जा रहा है कि लॉकडाउन 2 की मियाद 26 अप्रैल तक बढ़ाई जा सकती है।

scroll to top