#crime #प्रदेश

Raipur crime Breaking : राजधानी में जीजा ने दो सालियों पर चला दी गोली, एक की इलाज की दौरान मौत , दूसरे की हालत नाजुक

Advertisement Carousel

रायपुर। राजधानी रायपुर के मोवा इलाके से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। यहां पंडरी थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात गोली चलने की घटने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक पारिवारिक विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने लाइसेंसी पिस्टल से अपनी दो सालियों पर गोली चला दी। जिसमें दोनों युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं. वहीं एक गीतांजलि नाम की युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक उसको सर में गोली लगी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी जितेंद्र वर्मा का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान घर में कहासुनी बढ़ गई और गुस्से में आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से अपनी दोनों सालियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

गोली लगने से दोनों युवतियां गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ीं। परिजनों और आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक दूसरी युवती की हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पंडरी थाना पुलिस और पुलिस कमिश्नरेट की टीम मौके पर पहुंच गई। इलाके को घेरकर जांच शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र वर्मा को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से लाइसेंसी पिस्टल भी जब्त कर ली गई है।