Close

आज फिर बढ़े पेट्रोल, डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में कितनी है कीमत

राज्यों में चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल, डीजल के दाम में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो चुका है. आज यानी सोमवार को एक बार फिर से पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ा दिए गए. सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज फिर से पेट्रोल व डीजल की नई कीमतों की घोषणा की गई है. आज डीजल की कीमत 31 से 35 पैसे तक बढ़ी है तो वहीं पेट्रोल की कीमत भी 23 से 26 पैसे तक बढ़ी है.

इससे पहले शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े थे. शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल का दाम 91.27 रुपये जबकि डीजल का दाम 81.73 रुपये प्रति लीटर था. वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 97.61 रुपये व डीजल की कीमत 88.82 रुपये प्रति लीटर थी.

चार महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम  

शहर              डीजल                         पेट्रोल
दिल्ली             82.06                         91.53
मुंबई               89.17                         97.86
कोलकाता        84.90                         91.66
चेन्नई               86.96                         93.38

(पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में है।)

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा.

प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है. इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं. डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं. पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है.

 

ये भी पढ़ें – एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स अगले साल ‘DOGE -1 मिशन टू द मून’ करेगी लॉन्च

One Comment
scroll to top