Close

बड़ी खबर :पार्षद पर महिलाओं ने किया हमला, बकरी चुराने के आरोप में आक्रोशित महिलाओं ने की मारपीट

रायपुर। राजधानी रायपुर के वार्ड नंबर 63 के वार्ड के पार्षद चंद्रपाल धनगर पर महिलाओं ने जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि महिलाओं ने एक साथ पार्षद चंद्रपाल धनगर पर हमला किया है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है। फिलहाल पुलिस हंगामा को शांत कराकर मामले की जांच कर रही है।

आज सुबह वो मावेशियों को देखने के लिए अपने गोदाम मठपुरैना गये हुए थे। इस दौरान 30-40 महिलाओं और लड़कों का समूह आया और पार्षद पर बकरी चोरी का आरोप लगाते हुए अचानक मारपीट शुरू कर दी। पार्षद ने जैसे तैसे गोदाम के कमरे में घुसकर अपनी जान बचाई।

घटना की जानकारी मिलते ही पार्षद के परिजन और समर्थक मौके पर पहुंचे तो महिलाओं ने उनपर भी हमला कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पार्षद को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

scroll to top