Close

राजधानी सहित इन जिलों में लॉकडाउन 15 दिनों के लिए और बढ़ाया गया, जानिये क्या खुलेगी और क्या रहेगी बंद, इन दुकानों पर अभी पूर्ण प्रतिबंध

रायपुर 15 मई 2021। छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। बिलासपुर, बलरामपुर और जशपुर के बाद अब राजधानी रायपुर में भी लॉकडाउन को बढ़ाने का आदेश दे दिया गया है। रायपुर में 31 मई तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। रायपुर में अब 31 मई की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। हालांकि इस दौरान कई व्यापारिक गतिविधियों पर छूट रहेगी। वहीं बलौदाबाजार में भी 24 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है।

रायपुर के लिए जारी लॉकडाउन आदेश में सुपर मार्केट, बाजार, सब्जी बाजार, मॉल, शो रूम, स्वीमिंग पुल, क्लब, सिनेमा हॉल, सैलून, ब्यूटी पार्लर बंद रहेगा। वहीं शराब दुकानें और बार भी अभी नहीं खुलेंगे। फल व सब्जी के थोक बाजार रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक खुलेंगे। पान, ठेला, चौपाटी, चाट, समोसा गुपचुप व फास्ट फूड की दुकानें भी बंद रहेगी। होटल व रेस्टोरेंट से होम डिलेवरी होगी। ये वक्त सुबह 6 से रात 9 बजे तक होगा।

आदेश के मुताबिक किराना, डेली निड्स, फल, सब्जी, अंडा, मछली, मांस अंडा, दूध शाम 5 बजे तक खोली जा सकेगी। बाजारों की दुकानें रविवार को छोड़ को एड और इवन नंबर सम व विषम नंबर के आधार पर शाम 5 बजे तक खुलेगी।

 

ये भी पढ़ें –  पैरों में कभी भी ना पहनें सोने के गहने, पड़ जाएंगे परेशानी में, जानें वजह

One Comment
scroll to top