Close

डेढ़ महीने बाद कोरोना से बड़ी राहत की खबर, 100 से कम हुए मौत के आंकड़े, 5000 से नीचे पहुंचा मरीजों का ग्राफ

corona

रायपुर:  छत्तीसगढ़ में कोरोना से मौत का ग्राफ अब नीचे आता जा रहा है। करीब डेढ़ महीने के बाद प्रदेश में मौत का आंकड़ा 100 से नीचे और मरीज का ग्राफ 5000 से कम आया है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 96 लोगों की मौत हुई है, वहीं 4943 नये मरीज ठीक हुए। इस आंकड़े के साथ अब प्रदेश में तेजी से एक्टिव केस भी घट रहे हैं। प्रदेश में अब 76 हजार 446 एक्टिव मरीज रह गये हैं। आज प्रदेश में 9867  मरीज स्वस्थ्य हुए  हैं।

कोरिया में आज प्रदेश में सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं। कोरिया में 431 नये मरीज मिले हैं, वहीं सूरजपुर में 414, रायगढ़ में 358, रायपुर में 348, दुर्ग में 127, सरगुजा में 315, बलारामपुर में 368 नये केस मिले हैं।

आज सबसे ज्यादा मौते रायगढ़ में हुई है। रायगढ़ में 13 लोगों की जान गयी है, जबकि रायपुर में 11, बिलासपुर में 10 लोगों की जान गयी है।

 

ये भी पढ़ें – 24 घंटे में आए 2.57 लाख नए कोरोना मामले, एक लाख एक्टिव केस घटे

One Comment
scroll to top