Close

आज का इतिहास 30 MAY : 1826 में उदन्त मार्तण्ड हिंदी का पहला समाचार पत्र हुआ था शुरू

30 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं

1606: सिक्खों के पाँचवें गुरु गुरु अर्जन देव का निधन हुआ.
1646: स्पेन और नीदरलैंड ने युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किये.
1778: महान फ्रांसीसी दार्शनिक और लेखक वॉल्तेयर का निधन हुआ.
1826: उदन्त मार्तण्ड पहली हिन्दी समाचार पत्र की शुरुआत हुई इसलिए 30 मई को हिन्दी पत्रकारिता दिवस भी मनाया जाता है.
1867: उत्तर प्रदेश के देवबंद में दार-उल-उलूम की स्थापना हुई.
1896: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में पहली आॅटोमोबाइल दुर्घटना हुई.
1909: भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के सुप्रसिद्ध कथा, पटकथा और कहानी लेखक पण्डित मुखराम शर्मा का जन्म हुआ.
1919: रवीन्द्रनाथ टैगोर ने जालियांवाला बाग नरसंहार के विरोध में ‘सर’ की उपाधि वापस की.
1922: अमेरिकी लेखक हल क्लिमेंट का जन्म हुआ.
1922: वॉशिंगटन डीसी लिंकन स्मारक समर्पित किया गया.
1947: पुदुचेरी के 10वें मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी का जन्म हुआ.
1949: पूर्वी जर्मन संविधान को माना गया.
1955: एन. एम. जोशी का निधन हुआ बो भारत में ‘ट्रेड यूनियन आंदोलन’ के जन्मदाता थे.
1966: अमेरिकी विमानों ने उत्तरी वियतनाम पर बमबारी की.
1975: यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी का गठन हुआ.
1981: बांग्लादेश के राष्ट्रपति जियाउर रहमान की हत्या हुई.
1987: गोवा देश का 25वां पूर्ण राज्य बना.
1991: ‘भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन’ के पुरोधा एवं मानवता के पुजारी और राष्ट्रवाद के अग्रदूत उमाशंकर दीक्षित का निधन हुआ.
1996: 6 वर्षीय बालक गेधुन चोकी नाइया को नया पंचेन लामा चुना गया.
2000: आधुनिक हिन्दी साहित्य में सुप्रसिद्ध आलोचक, निबंधकार, विचारक एवं कवि रामविलास शर्मा का निधन हुआ.
2012: विश्वनाथन आनंदपाँचवीं बार विश्व शतरंज चैंपियन बने.
2013: बंगाली फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक, लेखक और अभिनेता ऋतुपर्णो घोष का निधन हुआ.
2015: स्टार बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने.

scroll to top