Close

योगाभ्यास हमारी शारीरिक तथा मानसिक क्षमताओं में वृद्धि करता है – मंत्री डॉ. टेकाम

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला मुख्यालय सूरजपुर में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने योगाभ्यास में शामिल लोगों को नियमित योगाभ्यास का संकल्प दिलाया। मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि योगाभ्यास हमारी शारीरिक तथा मानसिक क्षमताओं में वृद्धि करता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन शैली के लिए योगाभ्यास जरूरी है आध्यात्मिक अनुशासन एवं अत्यंत सूक्ष्म विज्ञान पर आधारित ज्ञान है जो मन और शरीर के मध्य सामंजस्य स्थापित करता है।

मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह ने कहा कि योग स्वस्थ जीवन की कला और विज्ञान है। योग निरोग रहने का सशक्त माध्यम है प्राचीन काल से ही योग को स्वस्थ जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक माना गया है यही कारण है कि राज्य सरकार बच्चों में भी योग की भावना जागृत करने स्कूलों में इसे लागू कर रही है। आधुनिक युग में मानसिक रोग से ग्रसित लोगों का उपचार योग से ही संभव है राज्य सरकार प्रदेशभर में सुदूरवर्ती अंचलों को योगाभ्यास से जोड़ने का हर संभव प्रयास कर रही है।

संसदीय सचिव श्री पारसनाथ राजवाड़े ने भी निरोग एवं स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योगाभ्यास को जरूरी बताया। आधुनिकता के दौर में तनावग्रस्त जीवन से बचने के लिए योगाभ्यास ही सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि शरीर, मन एवं आत्मा का सामंजस्य पूर्ण विकास ही योग है। उन्होंने योग के सार्वजनिक जीवन में महत्व के बारे में प्रकाश डाला। कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने कहा कि योग निरोगी जीवन का मूल मंत्र है। हमें इस बात का संकल्प लेना चाहिए कि योग हमारे तन का हिस्सा बने। योग स्वस्थ जीवन का प्राचीनतम मूल मंत्र है। ऋषि-मुनियों ने भी योग को स्वस्थ और जागृत जीवन के लिए आवश्यक बताया है। उन्होंने बताया कि योग को जनसामान्य तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा नियमित योगाभ्यास की कक्षा भी प्रारंभ की जा रही है।

मंगल भवन में जिला प्रशासन द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह समेत भटगांव विधायक व संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े, सूरजपुर कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा व एसपी रामकृष्ण साहू ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया। स्वागत उद्बोधन सूरजपुर कलेक्टर ने दिया।

 

यह भी पढ़ें: – खाद बीज की उपलब्धता की व्यवस्था सुनिश्चित करे-मंत्री डॉ. टेकाम

scroll to top