Close

महाराष्ट्र विधानसभा: एकनाथ शिंदे फ्लोर टेस्ट में पास, मिला बहुमत

महाराष्ट्र विधानसभा से सबसे बड़ी खबर है कि फ्लोर टेस्ट में सीएम एकनाथ शिंदे की सरकार को बहुमत मिल गया है। फ्लोर टेस्ट में एकनाथ शिंदे सरकार ने बहुमत साबित कर दिया है। महाराष्ट्र विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 145 था यानी शिंदे सरकार को 145 विधायकों का साथ चाहिए था, लेकिन उनको इससे कहीं ज्यादा विधायकों का समर्थन मिला है। एकनाथ शिंदे को उनके पक्ष में 164 वोट मिले हैं। वहीं, विपक्ष को महज 99 वोट मिले। शिंदे सरकार ने रविवार को हुए विधानसभा स्पीकर के चुनाव में मिले समर्थन के आंकड़े को फिर एक बार छू लिया।

शिंदे सरकार ने  बहुमत सिद्ध किया

शिंदे सरकार ने 164 वोटों के साथ बहुमत सिद्ध किया। आज दो और विधायक शिंदे के समर्थन में आ गए, इनमें श्यामसुंदर शिंदे और संतोष बांगर का नाम शामिल है। वहीं महा विकास अघाड़ी के दो बड़े मंत्री अशोक चव्हाण और विजय वडेट्टीवार समय पर विधानसभा नहीं पहुंचने के कारण वोटिंग नहीं कर पाए हैं। गौरतलब है कि शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार ने 31 महीने पुराने महा विकास अघाड़ी सरकार के गिरने के बाद 30 जून को शपथ ग्रहण किया था। विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र के दूसरे दिन शिंदे सरकार ने आज बहुमत साबित किया।

बीजेपी के कैंडिडेट राहुल नार्वेकर स्पीकर

One Comment
scroll to top