Close

रसोई में धुंआ-धुंआः महंगाई ने एलपीजी में लगाई आग, 50 रुपए का दिया झटका

नई दिल्ली। कोरोना की वजह से पिछले दो साल से लोग आर्थिक रूप से काफी परेशान हैं। खासकर मध्यम व निम्न वर्ग के परिवार में रोजगार को लेकर काफी दिक्कतें हैं। ऐसे में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में लगातार वृद्धि जले में नमक छिड़ने के जैसा है।

अब 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के लिए आपको 50 रुपए ज्यादा का भुगतान करना होगा। दिल्ली में अब घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1053 रुपए होगी। नए दाम आज से प्रभावी कर दिया गया है।

देखा जाए तो पेट्रोल-डीजल में लगी आग अभी ठंडी नहीं हो पाई है। वहीं अब महंगाई की मार से परेशान जनता को एक और झटका लगा है। गैस कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी की है। आपको बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले ही तेल वितरण कंपनियों की ओर से कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में इजाफा किया गया था।

अब 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के लिए आपको 50 रुपये ज्यादा का भुगतान करना होगा। इसके अलावा पांच किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। अब पांच किलो वाले सिलेंडर की कीमत में 18 रुपए अधिक देने होंगे। हालांकि, 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 8.50 रुपयए की कमी आई है।

गौरतलब है कि पहली बार घरेलू सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की गई है जबकि कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटे हैं। बुधवार को कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 9 रुपए की कटौती की गई है।

अलग-अलग शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलो) की कीमत है-
दिल्ली- 1,053 रुपए प्रति सिलेंडर
मुंबई- 1,052 रुपए
कोलकाता- 1,079 रुपए
चेन्नई- 1,068 रुपए

scroll to top