Close

ब्रेकिंगः जिला मुख्यालय में युवक का दिनदहाड़े अपहरण, बदमाशों ने पत्नी से काॅल कर मांगी फिरौती

जांजगीर-चांपा। जिला मुख्यालय में आज सुबह अपहण की घटना हो गई है। दूध लेने के लिए निकले चंदनिया पारा निवासी युवक महेंद्र शर्मा जब कई घंटे बाद भी घर नहीं पहुंचा तब परिजन का ध्यान गया। उसी दौरान बदमाशों ने पत्नी के मोबाइल पर अपहरण की जानकारी दी।

फोन पर बदमाशों ने अपहरण करने की जानकारी देते हुए पत्नी से फिरौती की मांग की है। उसके बाद घबराए परिजन ने घटना की सूचना कोतवाली थाने में दी। मामले में पुलिस अभी कुछ कहने की स्थिति में नहीं है। टीम पतासाजी कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार जांजगीर के चंदनिया पारा में 5 माह पहले कोरबा के जिल्गा गांव से आकर फाइनेंस कंपनी में 30 वर्षीय युवक महेंद्र शर्मा काम करता है। आज बुधवार की सुबह दूध लेने के लिए घर से निकाला था, पर वह दोपहर तक घर वापस नहीं लौटा। उसके बाद घबराई उसकी पत्नी ने परिजनों से पहले फोन कर जानकारी ली। वहीं अपनी सास से भी मामले में चर्चा की, लेकिन घर, परिवार और दोस्तों से कोई खबर नहीं मिलने पर कहां गए होंगे सोचती रही।

पुलिस ने बताया कि इसी दौरान दोपहर को उसके मोबाइल पर फोन आया, जिसमें आरोपियों ने महेंद्र शर्मा के किडनैप करने की जानकारी दी। वहीं पैसे की मांग की। उसके बाद घबराई महेंद्र की पत्नी ने किडनैपिंग की जानकारी अपनी सास और परिजनों को दी। वे तत्काल कोतवाली थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराने पहुंचे।

बेटा महेंद्र के अपहरण की जानकारी मिलने पर मां उषा शर्मा कोरबा जिल्का गांव से जांजगीर पहुंची। उन्होंने बताया कि उसकी बहू ने फोन पर महेंद्र के अपहरण की जानकारी दी है। बहू ने बताया कि महेंद्र सुबह से दूध लेने के लिए निकला, पर वापस नहीं लौटा है। दोपहर में एक अन्योन नंबर से काल आया था, जिसमें अपहरण कर पैसे की मांग करने की जानकारी दी है। मां ने बताया कि कोरबा से सीधे कोतवाली थाना पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगाने आए हैं।

इधर जिला मुख्यालय से 30 वर्षीय युवक के अपहरण की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की उच्च अधिकारियों को जानकारी दी गई है। मामले पर अभी पुलिस कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है।

scroll to top