Close

Breaking: सुअर का शिकार करने लगाया करंट, खुद चपेट में आ गए, 3 लोगों की मौत

रायगढ़। जिले के वन क्षेत्र में एक मामला सामने आया है। जहां जंगली सुअरों का शिकार करने वन क्षेत्र में करंट लगाया गया था, पर शिकारी खुद ही करंट की चपेट में आ गए।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार तमनार वन परिक्षेत्र में यह घटना घटी है। करंट की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई है। घटना पुंजिपथरा थाना क्षेत्र के पूंजीपथरा और बंजारी मंदिर के बीच की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तमनार वन परिक्षेत्र अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार तमनार के बंजारी मंदिर के समीप जंगली सुअरों का शिकार करने के लिए 11000 वोल्टेज की बिजली लाइन से कनेक्शन लिया गया था। इसमें सुअर तो नहीं पर शिकारी खुद ही करंट की चपेट में आ गए। बिछाए गए तार में हाई वोल्टेज करंट दौड़ रहा था। इसकी चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई है।

सूचना पर वन विभाग की टीम सहित पुलिस मौके पर पहुंची है। घटना की स्थल की जांच के बाद शव पोस्टमार्डम के लिए अस्पताल में रखवाया गया है। वहीं पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी हुई है। एक मृतक की पहचान पूंजीपथरा निवासी के रूप में हुई है। वहीं दो अन्य की पहचान नहीं हो पा रही है।

scroll to top