मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘द नेक्स्ट जनरेशन ऑफ इन्वेस्टिगेशन’ पर राष्ट्रीय वेबिनार शुरू, AI और साइबर फॉरेंसिक पर विशेषज्ञों का मंथन

रायपुर। नैक (NAAC) से ‘A+’ ग्रेड प्राप्त मैट्स यूनिवर्सिटी के आरंग कैंपस स्थित फॉरेंसिक साइंस विभाग की ओर से मंगलवार को दो दिवसीय राष्ट्रीय ऑनलाइन वेबिनार का शुभारंभ हुआ। “द नेक्स्ट जनरेशन ऑफ इन्वेस्टिगेशन: एआई, फॉरेंसिक साइंस, साइबर फॉरेंसिक एंड फ्रॉड प्रिवेंशन” विषय पर आयोजित इस वेबिनार में देशभर के विशेषज्ञ आधुनिक जांच तकनीकों, साइबर सुरक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका पर अपने विचार साझा कर रहे हैं।
डिजिटल अपराध और AI आधारित जांच पर फोकस
वेबिनार का उद्देश्य डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों, फॉरेंसिक विज्ञान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग, साइबर फॉरेंसिक तकनीकों और वित्तीय धोखाधड़ी की रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर छात्रों, शोधकर्ताओं और पेशेवरों को नवीनतम जानकारी उपलब्ध कराना है।
दो दिनों तक चलने वाले इस वेबिनार में विभिन्न संस्थानों के विशेषज्ञ रिसोर्स पर्सन के रूप में शामिल हुए हैं। इनमें—
डॉ. अनूप ए. कुडतरकर (एक्सटर्नल चीफ एडवाइजर, फीनिक्स स्क्रीनिंग सर्विसेज, बेंगलुरु)
डॉ. राजेंद्र प्रसाद पवार (असिस्टेंट प्रोफेसर, UPSIFS, लखनऊ)
मेबिन विल्सन थॉमस (असिस्टेंट प्रोफेसर, जैन यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु)
एन. विष्णू वेंकटेश (असिस्टेंट प्रोफेसर, जैन यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु)
शामिल हैं। विशेषज्ञ एआई आधारित जांच, फॉरेंसिक टॉक्सिकोलॉजी, साइबर अपराधों की जांच और फ्रॉड प्रिवेंशन के आधुनिक तरीकों पर विस्तृत जानकारी दे रहे हैं।

विश्वविद्यालय प्रबंधन का मिला मार्गदर्शन
कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक विश्वविद्यालय के चांसलर गजराज पगारिया हैं। वहीं कुलपति प्रो. (डॉ.) के.पी. यादव संरक्षक तथा डायरेक्टर जनरल प्रीयेश पगारिया मुख्य मार्गदर्शक के रूप में आयोजन से जुड़े हैं।
आयोजन में विभाग की अहम भूमिका
वेबिनार के सफल संचालन में फॉरेंसिक साइंस विभागाध्यक्ष एवं संयोजक डॉ. विचार मिश्रा, आयोजन सचिव एवं रजिस्ट्रार गोकुलानंदा पंडा तथा सह-संयोजक तिलक सिंह (असिस्टेंट प्रोफेसर) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
आयोजकों के अनुसार यह वेबिनार छात्रों, शोधार्थियों, कानून प्रवर्तन एजेंसियों और फॉरेंसिक एवं साइबर सुरक्षा क्षेत्र से जुड़े पेशेवरों के लिए भविष्य की जांच तकनीकों को समझने का प्रभावी मंच साबित हो रहा है।





