#प्रदेश

BIg News :छत्तीसगढ़ सरकार ने निगम-मंडलों में की नई नियुक्तियां, कई आयोगों और बोर्डों को मिले नए अध्यक्ष-उपाध्यक्ष

Advertisement Carousel

 

० महिला आयोग, शिक्षा आयोग, रायपुर विकास प्राधिकरण समेत कई संस्थाओं में जिम्मेदारियां सौंपी गईं

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने विभिन्न निगमों, मंडलों, आयोगों और बोर्डों में नई नियुक्तियों की घोषणा कर दी है। जारी सूची में कई संस्थाओं के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों के नाम शामिल हैं। इन नियुक्तियों के जरिए सरकार ने विभिन्न बोर्डों और आयोगों में संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

इन संस्थाओं में हुई नियुक्तियां
छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड
अध्यक्ष: गौरीशंकर श्रीवास
सदस्य: देवशरण सेन

राज्य महिला आयोग
अध्यक्ष: डॉ. ममता साहू

राज्य अनुसूचित आयोग
अध्यक्ष : रामलाल चौहान, वेदराम मनहरे उपाध्यक्ष, सौरभ सिंह जागृत एवं दयावन्त धर बांधे सदस्य

छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड
अध्यक्ष: आनंद निषाद
सदस्य: नेतराम निषाद
छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडल, रायपुर
अध्यक्ष: राजेश कुमार राजपूत
सदस्य: सुमन मुथा

शाकंभरी बोर्ड
अध्यक्ष: राजेंद्र नायक
सदस्य: बसंत पटेल, प्रेमलाल पटेल, संतोष पटेल और प्रेम पटेल

छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा आयोग
अध्यक्ष: सुधीर गौतम
राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग
सदस्य: मनमथ नाथ शर्मा

छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम
सदस्य: प्रसन्ना अवस्थी
रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA)

उपाध्यक्ष: डॉ. जे.पी. शर्मा
छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल
उपाध्यक्ष: किशोर महानंद

गौ सेवा आयोग
उपाध्यक्ष: आनंद कुमार तिवारी एवं राजीव लोचन दास महाराज
छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग
उपाध्यक्ष: मंगल दास ठाकुर