Close

नशे के खिलाफ राजनांदगांव पुलिस का अभियान- ‘निजात’ से मिल रही नशे से दूर रहने की बेहतर राह

राजनांदगांव। युवाओं के साथ हर वर्ग को नशे से दूर रहने के लिए राजनांदगांव पुलिस बेहतर काम कर रही है। नशा नाश की जड़ है, इस वाक्य के साथ यहां की पुलिस ‘निजात’ के तहत लगातार अभियान चलाकर हर वर्ग को जागरूक कर रही है।

यहां की पुलिस जनवरी 2022 से ‘‘निजात’’ अभियान की शुरूआत की है। मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के निर्देशानुसार अवैध नशे के विरूध यह अभियान चलाया जा रहा है। यह ड्रग्स, नारकोटिक्स व अवैध नशे के खिलाफ कार्यवाही व जागरूकता का अभियान है। इस अभियान में तीन बिंदुओं पर काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस कार्यवाही, व्यापक जन-जागरूकता और नशे के आदी लोगों की काउसलिंग व पुनर्वास में मदद-शामिल है।

अवैध नशा जो अपराध के साथ सामाजिक बुराई भी है, इससे लड़ाई में यह अभियान कारगर योगदान दे रहा है। अभी जिले के हर छोटे-बड़े कस्बे एवं गावों में निजात अभियान पर पुलिस के जवान नशा मुक्ति की अपील कर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

जागरूकता अभियान
विगत 6 माह में जिले में अब तक 1205 गांवों/कस्बा/स्कूल/कालेज/बाजार में एवं 2280 वाल-पेंटिग/बैनर-पोस्टर्स के माध्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया गया है।

राजनांदगांव पुलिस रैप सॉग के साथ शार्ट मूवी ‘मिले निजात’ नाम से एवं ‘रेडिया जिंगल’ का निर्माण इस अभियान के प्रचार-प्रसार और नशे के दुष्प्रभाव को बताने के लिए किया गया है। साथ ही नुक्कड़-नाटक, रैली, दौड़, विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

डोंगरगढ़ में स्थित माता बम्लेशवरी मंदिर में चैत्र नवरात्रि में सैकडों श्रद्धालुओं को निजात के बैनर-पोस्टर के सेल्फी जोन और वॉल पेटिंग से लोगों को जागरूक किया किया गया।

पद्मश्री फुलबासन बाई यादव, अध्यक्ष मां बम्लेश्वरी जनहीत कार्य समिति अध्यक्ष डोंगरगढ़ संस्था ने गुलाबी गैंग के माध्यम से गांव-गांव जाकर निजात अभियान का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। वहीं राज्य में पद्मश्री से सम्मानित अन्य नामी लोग भी इससे जुड़कर अभियान को सफल बना रहे हैं।

भारत सरकार एवं पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देश में ‘‘नशे से आजादी पखवाड़ा’’ अभियान चलाये जाने के लिए 12 जून से 26 जून 2022 तक ‘‘नशे से आजादी पखवाड़ा’’ अभियान चलाया गया।

जिले में अब तक 19 लोगों का निःशुल्क उपचार कराया जा रहा है। सभी को डॉक्टर से काउंसलिंग कर आवश्यक डेढ़ माह की दवाई दी गई है। वहीं पुलिस इन पर सतत मॉनिटरिंग भी कर रही है।

वर्तमान में कई व्यक्ति को नशा मुक्ति केंद्र-सेंट्रेल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंस देवादा में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

scroll to top