Close

असम के 11 जिले बाढ़ग्रसित, 190 की हो चुकी है मौत

भारी बारिश की वजह से असम में खराब स्थिति पैदा हो गई है। बता दें कि संकट के दौर से गुजर रहे असम में भीषण बाढ़ के चलते अभी तक 190 लोगों की मौत हो गई। वहीं राज्य के 11 जिले बाढ़ग्रसित हैं। इसके अलावा भीषण बाढ़ की चपेट में करीब 9 लाख लोग हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 3 और लोगों की जान गई है। जिसमें एक बच्चा भी शामिल है।

कुल 8 लाख 88 हजार 177 बाढ़ से प्रभावित

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के आंकड़ों के अनुसार हैलाकांडी, कामरूप, करीमगंज, बजली, कछार, चिरांग, डिब्रूगढ़, मोरीगांव, नगांव, शिवसागर और तामुलपुर जिलों में बाढ़ से प्रभावित होने वालों की संख्या कुल 8 लाख 88 हजार 177 है। असम बाढ़ के बीच सबसे बुरे हालात कछार जिले के हैं। यहां 5.63 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। वहीं मोरीगांव और नगांव 1.52 लाख और 1.45 लाख लोग बाढ़ की चपेट में आए हैं।

75 हजार से अधिक लोग 173 राहत शिविरों में

असम के 14 जिलों के 28 राजस्व मंडल और 620 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। वहीं बाढ़ की स्थिति में राहत बचाव कार्य भी जारी है। बता दें कि असम में 75 हजार से अधिक लोग 173 राहत शिविरों में रह रहे हैं। वही अन्य 19 राहत वितरण केंद्र भी चालू हैं। ASDMA की रिपोर्ट में कहा गया है कि 620 गांव अभी भी बाढ़ के कारण प्रभावित है। इस बाढ़ में फसलों का भी काफी नुकसान हुआ है। 14,402 हेक्टेयर से अधिक खेतों में पानी लगा हुआ है।

लैंडस्लाइड के कुछ भी मामले

मोरीगांव, नलबाड़ी, तामुलपुर, बारपेटा, विश्वनाथ, बोंगाईगांव, दरांग, माजुली, तिनसुकिया और उदलगुरी जिलों में बड़े पैमाने पर कटाव की खबरें हैं। इसके अलावा असम के हैलाकांडी और करीमगंज जिलों में लैंडस्लाइड के कुछ मामले देखे गए हैं।

स्कूलों में छुट्टियां

वहीं स्कूलों में भी बाढ़ के हालात को देखते हुए छुट्टियां एक हफ्ते पहले ही घोषित कर दी गई हैं। शिक्षा विभाग के सचिव भरत भूषण देव चौधरी ने बताया कि 25 जून से 25 जुलाई तक स्कूल बंग रहेंगे। इसके लिए पहले 31 जुलाई तक की अवधि तय की गई थी।

 

यह भी पढ़ें:- अमरनाथ हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी सेना, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन और टोल फ्री नंबर

One Comment
scroll to top