Close

बालोद जिले में पहुंचा हाथियों का दल, डर से घरों की छतों पर गुजार रहे लोग, तो कई विद्युत टॉवर पर चढ़े

बालोद/रायपुर। बालोद जिले में हथियों का दल पहुंचा है। जहां वे उत्पात मचा रहे हैं। डर के मारे लोग घरों की छतों पर रात गुजार रहे हैं। वहीं अनेक लोग हाई टेंशन लाइन टावर पर चढ़कर जान बचा रहे हैं।

जानकारी अनुसार धरमपुरा व बरही वन परिक्षेत्र में हाथियों की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। यहां ग्रामीण घर छोड़कर छतों पर रात बिताने को मजबूर हैं। गांव के आसपास लगभग 23 से 24 हाथियों का झुंड घूम रहा है। हालांकि अभी तक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। वहीं वन विभाग ने आसपास के दर्जनभर गांवों में अलर्ट जारी किया है।

छत्तीसगढ़ में हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। कई जिलों में अनेक लोगों की जान हाथियों ने ले ली है। शनिवार को बालोद जिले के धरमपुरा व बरही वन परिक्षेत्र में बड़ी संख्या में हाथी देखे गए। इसकी जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हालांकि अब तक किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। वन विभाग की टीम लगातार हाथियों पर नजर रखी हुई है।

वनमंडल बालोद के परिक्षेत्र अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार हाथियों की दहशत के कारण लगभग दर्जनबर गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। इनमें नर्रा, धरमपुरा तालगांव, रानीमाई मंदिर, नहरडेरा, सेमरकोना, अंधियाटोला, साल्हेटोला, मटिया, देवारभाट व गस्तीटोला आदि में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं हाथियों की मौजूदगी के कारण आसपास ग्रामीण काफी डरे हुए हैं और छतों व सुरक्षित स्थलों पर रात बिता रहे हैं।

हाथियों की दहशत का एक और वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि जंगल में बड़ी संख्या में हाथियों का झुंड घूम रहा है। इनसे बचने के लिए दो दर्जन से ज्यादा लोग टॉवर पर चढ़ गए हैं। वे टॉवर से ही हाथियों को वॉच कर रहे हैं कि कब हाथी यहां से निकले और वे नीचे उतरे।

scroll to top