Close

उत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

देश के कई हिस्सों में बारिश की वजह जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. वहीं, आज उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तरी पंजाब, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, केरल, कोंकण और गोवा और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

उत्तर पूर्व भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड के कुछ हिस्सों, दक्षिण छत्तीसगढ़, दक्षिण ओडिशा, गुजरात, पूर्वी राजस्थान, आंतरिक कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ के कुछ हिस्सों में भी आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. शेष पंजाब, उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों, बिहार, पश्चिम बंगाल, आंतरिक ओडिशा, रायलसीमा, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में मॉनसून दस्तक देगा और आज जमकर बारिश हो सकती है. आईएमडी ने जानकारी दी है कि आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में बिजली कड़कने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा गति वाली तूफानी हवाएं चल सकती हैं.

इन कई राज्यों को जारी किया गया एलर्ट 

इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और लद्दाख में भी बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 65 किलोमीटर प्रति घंटा तक की गति वाला चक्रवात आने की चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों को अलर्ट जारी किया है जबकि तटीय महाराष्ट्र के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है.

 

यह भी पढ़ें- कोविड के इस दौर में आप अपने पीएफ से निकाल सकते हैं फौरन इतने पैसे, जानिए सारा प्रोसेस

One Comment
scroll to top