Close

सावधान: प्यार से पाला था, हाथों से खाना खिलाती थी, उसी Pitbull Dog ने नोच कर मालकिन को मार डाला

लखनऊ। कितना प्यार से छोटे से पिटबुल नस्ल के कुत्ते को लाया गया। उसे हाथों से खाना खिलाकर बड़ा किया, पर ये क्या मन बदला और कुत्ते ने मालकिन पर ही हमला कर उसकी जान ले ली। ऐसे में कहा जाए अगर आप भी कुत्ते पालने के शौकीन हैं तो सावधान हो जाइए।

यह घटना उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की है। जहां पिटबुल नस्ल (Pitbull Dog) के कुत्ते ने अपनी ही मालकिन को नोच-नोचकर मार डाला। पिटबुल ने 80 साल की महिला के पेट और चेहरे पर वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

उस दिन खुला रह गया था डाग
जानकारी के मुताबिक बंगाली टोला में रहने वाली सुशीला त्रिपाठी ने पिटबुल और लैबराडोर प्रजाति के दो कुत्ते घर में पाल रखे थे। सुशीला दोनों कुत्तों को खाना देती और उनके साथ खेलती थी। दोनों कुत्ते महिला के बेटे अमित त्रिपाठी के कमरे में रहते थे। मंगलवार को कुत्ता खुला रह गया।

अमित ने सुबह पांच बजे देखा कि पिटबुल नस्ल का कुत्ता उनकी मां को नोच रहा है। पिटबुल ने उसकी मां के पेट और चेहरे पर बुरी तरह काटा था। आनन-फानन में वो अपनी मां को लेकर अस्पताल पहुंचा जहां से उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया, लेकिन ट्रामा सेंटर में उसकी मौत हो गई।

सबसे खतरनाक नस्ल है पिटबुल डाग
जानकारी अनुसार पिटबुल दुनिया का सबसे खतरनाक किस्म का कुत्ता माना जाता है। कई देशों में तो पिटबुल को पालना भी बैन है। पिटबुल व्यवहार से काफी हिंसक होते हैं इसलिए उन्हें कई देशों में पालना मना है। भारत में खास तौर पर राजस्थान में पिटबुल को लोग टशन में पालते हैं, लेकिन पिटबुल नस्ल के कुत्ते को पालना कितना खतरनाक हो सकता है उसकी ये ताजा उदाहरण है।

scroll to top