Close

Breaking : छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक को आया हार्ट अटैक

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक को हार्ट अटैक आया है। उन्हें गंभीर हालत में मोवा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है। उनकी स्थिति सामान्य बनी हुई है।

विधायक को अटैक कल बुधवार को आया था। अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. देवेंद्र नायक ने जानकारी दी कि रामानुजगंज के विधायक बृहस्पति सिंह को हार्ट अटैक आया है। ये अटैक उन्हें कल आया था, जिसके बाद उन्हें बलरामपुर स्थित शासकीय अस्पताल में ले जाया गया था।

बेहतर इलाज के लिए बाद बृहस्पति सिंह को आज रायपुर रेफर किया गया है। अस्पताल में एंजियोग्राफी होने के बाद ये स्पष्ट हुआ कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। डॉ. नायक के मुताबिक फिल्हाल उन्हें एंजियोप्लास्टि की जरूरत नहीं है। वे अभी स्टेबल है। वहीं डॉक्टरों की टीम लगातार उनका चेकअप कर रही है।

scroll to top